✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:बीएसएफ का फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट गिरफ्तार,लड़कियों को शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:12:07 AM

अरवल(ARWAL): बिहार के अरवल जिले से हैरान करनेवाली खबर सामने आई हैं. जहां अरवल महिला थाने की पुलिस ने एक फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट बनकर मेट्रोमोनियल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर खूबसूरत लड़कियों को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाकर ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार युवक मेहंदिया थाना क्षेत्र के नाथ खरसा गांव का रहने वाला है.जो राधेश्याम शर्मा का पुत्र दीपक शर्मा हैं.

खूबसूरत लड़कियों को झांसा देकर झांसे में लेता था

आरोपी शुरुआती दौर में छात्र नेता बताकर कथित रूप कॉलेज में छात्रों को नामांकन करवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हो गया था. इसके बाद दिल्ली में रहकर बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट की वर्दी बनवाई और इसके बाद सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर खूबसूरत लड़कियों को झांसा देने लगा. इसके बाद जो भी लड़कियां इसके झांसे में फंस गई उसके साथ संबंध बनाया और उसकी तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कह कर उसके साथ ठगी की. दर्जनों लड़कियों को अपना शिकार बन चुका है.

लड़की के शिकायत पर कार्रवाई की गई

दिल्ली में द्वारका के बिंदापुर थाने में एक लड़की के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और उसके बाद कार्रवाई की गई. दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा बाद में जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा से लड़कियों को शिकार बनाने लगा.

फर्जी मां बाप बनाकर लड़कियों के माता-पिता से दहेज का डिमांड करवाता था

इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि फर्जी तरीके से बीएसएफ का असिस्टेंट कमांडेंट बताकर मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था. गिरफ्तार फर्जी बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट फर्जी तरीके से फर्जी मां बाप बनाकर लड़कियों के माता-पिता से दहेज का डिमांड करवाता था. 

लड़कियों को महंगे होटल में बुलाकर मीटिंग करता था

आरोपी का घर मेहंदिया थाना क्षेत्र के नाथ खरसा में है, लेकिन आरोपी गांव वालों को भनक न लगे इसके लिए कलेर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल के बगल में किराए का मकान में रहता था मकान मालिक को अस्पताल का स्टाफ होने का बात कह कर किराए पर मकान लिया था. खूबसूरत लड़कियों को महंगे होटल में बुलाकर मीटिंग करता था और उसके साथ यौन शोषण करता था. लड़कियों से वर्दी पहन कर वीडियो कॉल पर बात करता था.

Tags:Fake assistant commandoBSFBSF fake commandoCommandant bsfCommandant bsf arrestedCrime newsCrime news todaySexual ExploitationSexual Exploitation caseSexual Exploitation case biharSexual Exploitation alwarBiharBihar newsBihar news todayArwalArwal newsArwal news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.