✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News: लालू यादव पर शिक्षा मंत्री ने कसा तंज, कहा- जिसकी जैसी भावना उसकी वैसे ही बोली

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:50:24 AM

पटना(PATNA): राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राजनीति कम होने का नाम नहीं ले रही है. जनता दल यूनाइटेड वोट्स से बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने लालू यादव के विवादित बयान पर कहा कि जब कोई व्यक्ति ओल्ड एज यानी की उसकी उम्र बढ़ जाती है तो ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से वह बीमार हो जाता है और इसी तरह के गलत टिप्पणी करने में लग जाता है. सामाजिक व राजनीतिक जीवन में जो नीतीश कुमार को जानते हैं वे कभी भी ऐसी बात नहीं करेंगे. साथ ही कोई किसी भी राजनीतिक सामाजिक दल के नेता हों, कार्यकर्ताओं हो उन्हें ऐसी कोई भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.  इस बयान से सीएम नीतीश की मर्यादा नहीं घटी है बल्कि लालू यादव की मर्यादा घटी है. लालू प्रसाद को आज लोग घृणा की दृष्टि से देख रहे हैं.  

नीतीश कुमार ने महिलाओं के विकास के लिए किए कई सारे काम : सुनील कुमार

वहीं, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने लालू यादव के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के विकास के लिए कई सारे काम किए हैं. आने वाले दिनों में माननीय मुख्यमंत्री महिलाओं के विकास के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं और उस दौरान हम लोग भी साथ रहेंगे. इस यात्रा में देखा जाएगा कि महिलाओं के विकास के लिए कौन-कौन से काम और किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि, जिसकी जैसी भावना रहती है उसकी बोली भी वैसी ही रहती है.

वहीं, TRE 4 एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों का काउंसलिंग 20 दिसंबर के बाद होगा. क्योंकि, 13 दिसंबर को बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा होनी है. जिसे देखते हुए काउंसलिंग की तिथि बढ़ाई गई है. जैसे ही यह काउंसलिंग खत्म होता है वैसे ही TRE 4 का एग्जाम अति शीघ्र कर लिया जाएगा.  

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूजलालू यादवराजदजदयूसीएम नीतीश कुमारराजद सुप्रीमो लालू यादवबिहार शिक्षा मंत्रीग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमारजदयू ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमारपटनाबिहार पॉलिटिक्सBiharBihar NewsLalu YadavRJDJDUCM Nitish KumarRJD supremo Lalu YadavBihar Education MinisterRural Development Department Minister Shravan KumarJDU Rural Development Department Minister Shravan KumarPatnaBihar Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.