✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News : एक पौधा तोड़ना मासूम को पड़ गया भारी, महिला ने बच्चे के पैरों में जंजीर बांधकर की बेरहमी से पिटाई

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:25:39 AM

बेगूसराय (BEGUSARAI) : बेगूसराय में एक छोटा पौधा तोड़ने के आरोप में 14 वर्षीय नाबालिग बच्चों को खंभे में बांधकर और दोनों पैर को जंजीर से बांध कर महिला और उसके बच्चों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. घटनास्थल पर काफी भीड़ भाड़ है और पीड़ित के परिजन बिलख रहे हैं.

मामले को लेकर एसपी ने लिया संज्ञान

पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा पंचायत की है. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया. जिसके बाद बखरी थाने में पिटाई करने वाले दबंग महिला और उसके बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

नाबालिग की हालत गंभीर, पीएचसी में इलाजरत

बताया जाता है कि शनिवार को सोनमा गांव में महोगनी का एक पौधा तोड़ने के आरोप में नारायण पाल के 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार को पड़ोस के अर्जुन पाल की पत्नी दबंग महिला सुमित्रा देवी ने पकड़ लिया और अपने बेटे और बेटियों के साथ मिलकर दिलखुश के पैर में जंजीर बांधकर ताला लगा दिया. फिर हाथ पीछे कर खंभे में बांधकर पिटाई कर दी. बच्चे की पिटाई की सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह महिला के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया. गंभीर रूप से घायल बच्चा को पीएचसी बखरी में इलाज कराया गया. गंभीर रूप से पिटाई के कारण बच्चा बार-बार बेहोश हो जा रहा था.

जानें पुलिस ने क्या कहा

बताया जाता है कि सुमित्रा देवी दबंग महिला है और आसपास के लोगों को हमेशा डरा धमका कर रखती है. इस संबंध में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महोगनी का पौधा तोड़ने के आरोप में 14 साल बच्चे को जंजीर से बांध कर पिटाई की गई है. इस मामले में बखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी महिला और उसके दो बच्चों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

 

Tags:begusarai newsbegusaraibegusarai news todaybegusarai latest newsbegusarai news live todaybegusarai news livebihar begusarai newsbegusarai firingfiring in begusaraibegusarai hindi newsbegusarai news aaj kabegusarai firing newsbegusarai floodbegusarai crimebegusarai policebegusarai sadar hospitalbegusarai crime newsbihar begusaraibegusarai biharflood in begusaraibegusarai crime news in hindibegusarai viral videowoman tied chains to the child's feet

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.