✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिर खुली शराबबंदी वाले बिहार की पोल, कल्याण विभाग का कर्मी नशे में हंगामा करते गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:38:02 AM

बेतिया(BETTAIH):बिहार में पूर्णरुप से शराबबंदी कानून लागू है,  लेकिन यहां आम से लेकर खास लोगों नशे में धुत्त रहते है. ऐसा हम हवा में नहीं कह रहे है, बल्कि बिहार के अलग अलग जिलों से आये दिन जो तस्वीरें सामने आती है, वो काफी हैरान करनेवाली होती है.आम लोग तो नशे में रहते ही है, वहीं कई बार उन लोगों की असलियत सामने आ जाती है जिनको सरकार ने एक जिम्मेदार पद पर बैठा रखा है, बिहार सरकार के अधिकारी कानून की धज्जियां उड़ाने में पीछे नहीं रहते है, कई बार इन पर कार्रवाई होती है, लेकिन स्थिति में बदलाव नहीं होता है,एक बार फिर बेतिया जिले से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जहां बेतिया जिला मुख्यालय में नशे में धुत शराब पीकर हंगामा करते एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है.

जिला मुख्यालय में हंगामा कर रहा था कर्मी

जिस शराबी की गिरफ्तारी की गई है, वो कल्याण विभाग का कर्मी अमन आनंद है. मिली जानकारी के अनुसार अमन आनंद अनुकंपा पर कल्याण विभाग में कार्यरत है.वो नशे में धुत होकर अपने ही कार्यालय में हंगामा कर रहा था. जिसके बाद सुचना पर पहुंची मध निषेध की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.जब ब्रेथऐनालाइजर से जांच की गई, तो शराब पीने की पुष्टि हुई.जिसके बाद पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई है.

शराबबंदी पर उठ रहे है कई सवाल

 बिहार को शर्मसार करनेवाली ये तस्वीर बेतिया जिला मुख्यालय का है, जहां जिला के बड़े बड़े पदाधिकारी बैठते है, उनके रहते कोई कर्मी शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ है, ऐसे में शराबबंदी पर सवाल खड़े हो रहें है. अब सवाल उठ रहे है कि जब जिला मुख्यालय का ये हाल है, तो पूरे बिहार की स्थिति क्या होगी.

Tags:liquor banliquor ban in biharliquor ban newswelfare departmentwelfare department bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaybettiahbettiah newsbettiah news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.