✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News:सहरसा में महिला वकील को नंगाकर पिटने का मामला आया सामने,पढें क्या कर रही है पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:40:36 AM

सहरसा(SAHARSA): बिहार के सहरसा जिले से महिलाओं को अपमानित करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां आज अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला वकील को नंगा कर जमकर पीटा.जख्मी हालत में महिला निजी नर्सिंग होम में भर्ती है. घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ला वार्ड नं 36 की बतायी जा रही है.

पढें क्या है पूरा मामला

वहीं जख्मी महिला की पहचान एकता के रूप में हुई है.जो सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ला वार्ड नं 36 की रहने वाली बताया है. महिला ने घटना को लेकर बताया कि 11 बजे दिन में पूजा कर घर में ही थे. दरवाजा बंद था उसी दौरान चार लड़का आया और बंद दरवाजा को खट खटाने लगा. जब दरवाजा खोले तो 5 लड़का अंदर प्रवेश किया जिसमें एक लड़का चेहरा ढका हुआ था और लड़का का चेहरा ढका हुआ नहीं था. उसके बाद पिस्टल माथा पर सटा कर हमको खींच कर नंगा कर वीडियो बनाने लगा जब इसका विरोध किये तो जमकर पीटने लगा.

महिला की माँ के साथ भी मारपीट की गई

वहीं जब महिला की माँ आयी तो माँ को भी जमकर पीटा. जिससे माँ भी जख्मी हो गयी.इस घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन भी दिया गया है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार की माने तो एक महिला वकील जिसका नाम एकता कुमारी है जिसके द्वारा बताया गया है की उसकी माँ के साथ 5 लोगों के द्वारा मारपीट की गई है. घटना को लेकर बताया गया है की तीन चार दिन पहले नीलू कुमारी नाम के एसआई जो सुपौल में पदस्थापित है उसके साथ बहस हुई थी और मारपीट भी हुई थी. इसी क्रम में उनके द्वारा बताया गया की इन्ही के द्वारा घटना कारित की गई है. पुलिस फर्द बयान के आधार पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Tags:bihar newsbihar today newsbihar latest newsbreaking newsbiharbihar breaking newstop newsbihar news todayhindi newslatest newsfemale lawyer being stripped and beaten came to light in Saharsa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.