पटना(PATNA):हाल ही में बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जिसमे विभागीय कैलेंडर में मंत्री संजय सिंह के परिवार और बच्चों की तस्वीरें प्रकाशित होने की बात सामने आई है. यह घटना न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं पर सवाल उठाती है, बल्कि सरकारी संसाधनों के उपयोग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर चिंता पैदा करती है.
पढ़े क्या है कॉलेंडर मामला
राजद ने सोशल मीडिया के ज़रिए इल्ज़ाम लगाया है कि PHED विभाग के सरकारी कैलेंडर में मंत्री संजय सिंह ने अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें छपवाकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया है.
सरकारी महकमे का कैलेंडर को लेकर चर्चा
पार्टी ने तंज कसते हुए पूछा-“क्या यह सरकारी महकमे का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी तशहीर (प्रचार) का ज़रिया?” राजद ने यहां तक कह दिया कि “खुद की महिमा मंडन में इन्होंने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया.