✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : पालीगंज में फर्जी चालान पर हो रही बालू की लूट, तीन लोग गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:52:02 AM

बिहटा(BIHTA): पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी चालान पर बालू ढुलाई का धंधा इन दिनों परवान पर है. इस मामले में पुलिस ने फर्जी चालान के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से बिना नम्बर प्लेट का एक काले रंग का स्कोर्पियो भी जब्त कर थाने ले आई है. इस बात की जानकारी देते हुए एएसपी अवधेश किशोर दीक्षित ने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान महाबलीपुर बाज़ार में पुलिस को एक काले रंग की बिना नम्बर प्लेट लगी स्कोर्पियो खड़ी दिखी. नजदीक जाकर देखा तो गाड़ी में तीन लोग बैठे थे. तीनों युवकों की गतिविधि संदिग्ध देख जांच में जुटी पुलिस को अरवल व पटना जिले के विभिन्न बालू घाटों का फर्जी चालान मिला. 

एएसपी ने क्या कहा 

एएसपी ने बताया कि खनन विभाग की ओर से चालान के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस तीनों युवकों गिरफ्तार कर नगरथाने ले आई है. बकौल एएसपी पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया जाएगा. 

Tags:bihar newspatna news updatefake sand challan recovered in paliganjsand looted in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.