✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधान परिषद  चुनाव: दो कैंडिडेट्स तो लगभग फाइनल लेकिन आठ पर क्यों सस्पेंस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 31, 2026, 8:34:28 AM

टीएनपी डेस्क: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और एक  सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है.  माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र और मंत्री दीपक प्रकाश की उम्मीदवारी तय    लेकिन आठ उम्मीदवारों पर   अभी सस्पेंस बना हुआ  है. सूत्र बता रहे है कि सस्पेंस भी बहुत जल्द क्लियर हो जाएगा।  दरअसल, बिहार की राजनीति में कुछ ना कुछ चल रहा है. .  पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उपमुख्यमंत्री के घर जाना और फिर वहां से पार्टी दफ्तर में निरीक्षण को जाना, यह  बता रहा है कि नीतीश कुमार संगठन पर विशेष ध्यान दिए हुए है. 

सरक़ार और संगठन पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार का ध्यान
 
साथ ही उपमुख्यमंत्री को घर पर बुलाने कि  बताइए क्या-क्या हो रहा है, यह साबित कर रहा है कि सरकार पर भी उनकी निगाह टिकी हुई है.  इधर, शुक्रवार को दिल्ली से लौटने   के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे। दोनों में कुछ देर तक बातचीत हुई.  संभावना व्यक्त की जा रही है कि विधान परिषद चुनाव को लेकर ही दोनों नेताओं में बातचीत हुई होगी।  एनडीए सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है.  बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं.  

एनडीए में नए चेहरों को मिल सकता है मौका 

18 जून को मतदान होगा, 9 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से और  एक सीट पर इसलिए उपचुनाव होगा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद इस्तीफा देने से यह सीट खाली हुई है.  सूत्रों के अनुसार मंत्री निशांत कुमार जदयू के उम्मीदवार होंगे, वहीं दीपक प्रकाश को भाजपा अपने समर्थन से एक सीट दे सकती है.  बाकी आठ सीटों पर एनडीए से प्रत्याशी कौन होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.  चर्चा तो यह है कि अब नए चेहरों को मौका मिलेगा, वहीं जदयू  भी जातिगत समीकरण के आधार पर प्रत्याशी उतार सकता है.  चिराग पासवान की पार्टी को भी एक सीट दिए जाने की चर्चा है.  संख्या बल के आधार पर 10 में 9 सीटों पर एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है.  महागठबंधन को भी एक सीट मिल सकती है.  

Tags:DhanbadBiharWidhan ParishadChunawBihar election newsFormer Chief Minister Nitish KumaRashtriya Lok Morcha supremo Upendra KushwahaElections for 9 seats of Bihar Legislative Council

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.