✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शारबबंदी की धज्जियां उड़ाते दिखे बिहार के एक नेता जी, नशे की हालत में किया गया गिरफ्तार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:39:08 AM

गोपालगंज (GOPALGANJ) : बिहार में शराबबंदी कानून लगाया गया है. पुलिस और प्रशासन इसे लेकर अलर्ट है, मगर जदयू के एक नेता ही इस कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. घटना गोपालगंज की है जहां शराब के नशे की हालत में जदयू के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष संजय चौहान को लीकर टास्क फोर्स की टीम ने गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडेंगा गांव के पास से की गयी है. इस दौरान नेता जी चेहरा छुपाते हुए नजर आएं. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान प्रदेश महासचिव ने  पुलिसकर्मियों से नोंकझोक भी की है.

जुर्माना भरने के बाद मिली जमानत

इस मामले के संदर्व में बताया जाता है कि जदयू के प्रदेश महासचिव संजय चौहान यूपी से शराब पीकर बिहार की सीमा से होकर गोपालगंज आ रहे थें.जहां एलटीएफ के द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से यूपी से आनेवाले लोगों की चेकिंग कर रही थी.जांच के दौरान ही जदयू के प्रदेश महासचिव शराब के नशे में पाये गये, जिसके बाद एलटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उत्पाद स्पेशल कोर्ट में जुर्माना भरने के बाद उन्हें जमानत मिल गयी.

Tags:BiharBihar leaderstatebiharupdatebiharnewsbiharpoliticsbiharpolicethenewspostsanjaychauhan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.