✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: लालू प्रसाद की बेटी का सीएम से सवाल ,शराब माफियाओं की पीठ पर किसका हाथ!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 5:24:38 PM

TNP DESK- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं.  बिहार के किसी भी गतिविधियों पर वह टिप्पणी करने से नहीं चूकती, बिहार के बहुत संवेदनशील इलाका माने जाने वाली जगह पर महँगी  शराब की बोतले मिलने के बाद रोहिणी आचार्य ने सवालों का पुलिंदा खड़ा कर दिया है.  उन्होंने सोशल मीडिया एक्स  पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कई सवाल किए हैं.  उन्होंने पूछा है कि  कहीं ऐसा तो नहीं कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुँच मुख्यमंत्री आवास तक है ? 

मुख्यमंत्री जी .. ये कैसी शराबबंदी है , जिसमें शराब की बोतल कभी उच्च सुरक्षा वाले विधानसभा परिसर में मिलती है ,  मंत्रियों - उच्चाधिकारियों के बैठने वाले सरकारी कार्यालयों  के गलियारे में मिलती है और सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जगह आपके आधिकारिक आवास के समीप भी मिलती है ??? 
मुख्यमंत्री जी .. आपके आवास के समीप तक कैसे पहुँची शराब की बोतल ? आपके आवास के समीप बैठ कर कौन पी रहा है शराब ? कहीं ऐसा तो नहीं कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुँच मुख्यमंत्री आवास तक है ? 

मुख्यमंत्री जी .. आपके आवास के समीप शराब की बोतल पाए जाने से ही स्पष्ट है कि बिहार में शराबबंदी का कानून महज फाईलों और बयानबाजी तक ही सीमित है और बिहार का कोई भी कोना ऐसा नहीं है , जहाँ शराब सुलभता से उपलब्ध नहीं है .. मुख्यमंत्री जी .. पूरे बिहार में अब ये आम धारणा कायम हो चुकी है कि "अवैध शराब के कारोबारियों का रसूख , उनकी पहुँच सरकार - शासन - प्रशासन से ज्यादा है , शराब का अवैध कारोबार सत्ता - शासन - प्रशासन के संरक्षण में अपने परवान पर है और शराबबंदी के कानून को सफल बताने के तमाम दावे महज शगूफाबाजी हैं "

Tags:Lalu Prasad's daughter questions CMBihar newsBihar cmBihar liquor scamLiquor ban in biharliquor mafiaRohini Acharya on liquor mafiya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.