पटना(PATNA):देश में विपक्ष मौजूद हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने में लगा है. कई सवाल नेता उठा रहे है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने भी पीएम पर तंज कसा है. रोहिणी ने गरीबी और देश में मौजूदा हालत के लिए पीएम को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पीएम की तस्वीर के साथ एक पोस्ट कर कई सवाल पूछे है.
उन्होंने प्रधानमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री की आलोचना की है. कहा है कि अपने देश की गरीबी को नजरअंदाज कर दुनिया को गरीबी के संकट से आगाह करा रहे हैं प्रधानमंत्री ..प्रधानमंत्री जी .. हमारे देश पर तो संकट 26 मई , 2014 से ही मंडराना प्रारंभ हो गया था और आज तो संकट की स्थिति भयावह व् विकराल रूप धारण कर महासंकट में तब्दील हो चुकी है , आपकी कृपा से देश में गरीबी का आलम तो कुछ ऐसा है कि देश के 81.35 करोड़ लोग महीने में मिलने वाले 5 पाँच किलो राशन के भरोसे जिंदगी जीने को मजबूर हैं , इससे ही स्पष्ट है कि हिंदुस्तान की अधिसंख्य आबादी गरीबी रेखा के नीचे व् आसपास ही केंद्रित है , भले ही आंकड़ों की बाजीगरी की मदद से आपकी सरकार कुछ और दिखाए - बताए ..
देश का हर पांचवा व्यक्ति गरीब है
प्रधानमंत्री जी .. बेहतर होता कि दुनिया को गरीबी के संकट से आगाह कराने से पहले आप विश्व बैंक और नीति आयोग के आंकड़ों पर भी गौर फरमा लेते , जिनके मुताबिक हिंदुस्तान में लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी में हैं, जिसका अर्थ है कि देश का हर पाँचवा व्यक्ति गरीब है .. प्रधानमंत्री जी .. आपको शायद ये मालूम भी है या नहीं कि वैश्विक भूख सूचकांक में हिंदुस्तान 127 देशों में से 105वें स्थान पर है और वैश्विक भूख रिपोर्ट, 2024 में इसे "चिंताजनक स्थिति" घोषित किया गया ? प्रधानमंत्री जी .. वैश्विक मंचों पर आपको गरीबी की बात करते देख हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है, क्यूंकि देश में आप कभी भी किसी भी मंच या फोरम से गरीबी की बातें करते नहीं देखे - सुने जाते और ना ही अपनी किसी चुनावी सभा में आप कभी गरीबी का जिक्र करते हैं !!