✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार:स्कूल की छुट्टी को लेकर के के पाठक और डीएम आमने सामने! स्कूल खुलवाने के आदेश को डीएम ने ठुकराया, पढ़ें क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:33:59 AM

पटना(PATNA):बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड और जिला प्रशासन द्वारा एक से आठ तक विद्यालय बंद करने के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक में पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी से जवाब मांगा था और विद्यालय खोलने का आदेश दिया था जिसके जवाब में अब पटना के जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने उन्हें पत्र के माध्यम से जवाब दे दिया है, और कहा कि स्कूलों को बंद रखने का आदेश देने का मुझे पूरा अधिकार है.इसे नहीं मानने वाले को 6 महीने के जेल की सजा हो सकती है. वहीं पटना डीएम ने स्कूलों को खोलने की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है. डीएम ने अपने पत्र में सीआरपीसी की धाराओं के तहत मिले अधिकार की विस्तृत चर्चा की है. डीएम चंद्रशेखर ने अपने पत्र में लिखा है कि यदि कोई भी जिलाधिकारी के आदेश की जान बूझ कर अवहेलना करता है औऱ इससे मानव जीवन, स्वास्थ्य, या क्षेम को संकट होता है तो 6 महीने की जेल औऱ एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

 क्लास-9 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियों को पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रखा गया है

आपको बताये कि पटना डीएम चंद्रशेखऱ ने शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि पटना जिला में शीतलहर और कम तापमान जारी रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना है, ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग सेन्टर सहित) में क्लास-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर तक प्रतिबंध लगाया गया है. क्लास-9 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियों को पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रखा गया है.

 स्कूल की छुट्टी को लेकर विवाद की शुरूआत 20 जनवरी से हुई थी

आपको बताये कि स्कूल की छुट्टी को लेकर विवाद की शुरूआत 20 जनवरी से हुई थी. केके पाठक छुट्टी की सूचना आते ही बिहार के सारे कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा था कि डीएम को स्कूल बंद कराने का कोई अधिकार नहीं है,इसलिए ठंढ़ के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश निकलाने से पहले शिक्षा विभाग की अनुमति ली जाये. इसके बावजूद पटना डीएम ने 21 जनवरी को आदेश जारी कर सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद रखने को कहा था. 22 जनवरी को केके पाठक के आदेश पर शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद सिंह ने पटना के डीईओ यानि जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया कि वे सरकारी स्कूलों को खुलवायें और डीएम का आदेश नहीं मानें. इससे नाराज पटना डीएम ने शिक्षा विभाग के निदेशक को कड़ा पत्र लिखा है.

Tags:KK PathakKK Pathak biharKK Pathak patnapatna DMpatna dm and kk pathakschool holidaysschool holidays biharDM rejected the order to open schoolbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.