✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar: जन सुराज पार्टी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार किया घोषित, विधान परिषद उपचुनाव में डॉ विनायक गौतम होंगे प्रत्याशी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:06:02 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. मुजफ्फरपुर के डॉ विनायक गौतम को जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है. मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के पार्टी ने यह घोषणा की. इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना पूर्व सांसद सीताराम यादव, गांधीवादी नेता लक्षणदेव सिंह और एके द्विवेदी उपस्थित रहे.

पढ़ें डॉ विनायक गौतम का परिचय

आपको बताये कि डॉ विनायक गौतम पेशे से डॉक्टर हैं और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेतरहाट स्कूल से की है. इसके बाद MBBS की पढ़ाई देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर से और MD रेडियोलॉजी की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे हॉस्पिटल, मुंबई से की है.

इन जगहों पर दे चुके है सेवा

वहीं आपको बताये कि डॉ विनायक ने दिल्ली, मुजफ्फरपुर, सासाराम, छपरा, बेतिया और मोतीहारी के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दी हैं. विनायक गौतम के पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और माता डॉ सुनीति पांडेय MDDM कॉलेज मुजफ्फरपुर में प्रिंसिपल रही हैं.

Tags:jan surajDr. Vinayak GautamLegislative Council by-electionTirhut graduate constituencytrending newsbiharbihar newsbihar news todaymujaffarpurmujaffarpur newsmujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.