✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शर्मसार हुआ बिहार! चार बच्चों की मां के साथ दरिंदों ने की हैवानियत, हालात गंभीर  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:55:50 PM

सुपौल(SUPAUL):सुपौल जिले के ललितग्राम ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया पंचायत वार्ड नंबर 9 स्थित कलिकापुर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.जहा कार्यक्रम से लौट रही 25 वर्षीय महिला डांसर के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से उसे रेफर कर दिया.

पढे मामले में पीड़िता ने क्या बताया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 2 बजे चिन्टू नाम के युवक बहाने से उसे मंच से बाहर ले गया.रास्ते में उसके दो साथी और आ गए. तीनों ने मिलकर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और घंटों तक दरिंदगी की.डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की है.हालांकि, घटना स्थल प्रतापगंज और ललितग्राम थाना क्षेत्र की सीमा पर होने के कारण मामला फिलहाल दो थानों की खींचतान में फंस गया है.पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे है.

पीड़िता की शादी 10 साल पहले हुई थी उसके चार बच्चे भी है

पीड़िता की शादी दस वर्ष पहले यूपी निवासी राजू शर्मा से हुई थी और उसके चार बच्चे है. पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह छह माह पूर्व मायके आकर रहने लगी थी. परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उसने आर्केस्ट्रा में डांस का काम शुरू किया था, जिसके बदले उसे प्रति रात 1500 रुपये मिलते थे.

Tags:bihar gang rapegang rape in biharbihar gang rape casebihar gang rape bodh gayabihar ambulance gang rapebuxar gang rapegangrape case bihargang rapebihar rapebihar gang-rapebihar gangrape casebihar minor gangrapebihar woman gangrapedrape in biharambulance rape bihargang rape casegaya gang rapebihar gaya gangrape casebihar rape casepatna gang rapebihar ambulance gangrapegangrape with minor biharbihar rape todaybihar ambulance rapegang rape in vaishaliCrime news biharRape in SupaulTrending newsViral newsBiharSupaul

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.