☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा बिहार! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा यहां की मछलियां अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही है

मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा बिहार! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा यहां की मछलियां अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही है

पटना(PATNA): पटना में मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी और प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भाग लिया.बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना बताया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की चर्चा की

आपको बताये कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी और प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की चर्चा की.कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे.

2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं होता था, लेकिन उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार किया हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं होता था, लेकिन उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार किया हैं, चाहे वह कृषि, पशुपालन या मछली पालन हो उन्होंने कहा कि बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है और यहां की मछलियां अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया, जिनकी मदद से 80 करोड़ रुपये की सहायता वर्ष 2022 से प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री ने गठबंधन पर बड़ा बयान देते हुए कहा, "हम 2 बार गलती किए थे, अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे.

पढें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार में करीब 60 लाख लोग मछली उत्पादन से जुड़े हुए हैं और यह क्षेत्र किसानों की आय में वृद्धि करता है.बिहार में मछली उत्पादन के क्षेत्र में हुए विकास को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि बिहार अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर है.

Published at:19 Oct 2024 02:29 PM (IST)
Tags:Cm Nitish KumarLalan singhFish productionFish production in biharTrending newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.