✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरु, ठंड की वजह से जूता मोजा पहनकर परीक्षा देने की मिली अनुमति

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:23:13 AM

बाढ़(BADH):बिहार में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आज 1 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक इंटरमीडिएट परीक्षा की आयोजित की गई है. आज से परीक्षा शुरु हो गई है. वहीं इस बार ठंड को देखते हुए छात्रों को जूता मोजा पहनकर आने की अनुमति दी गई है. बाढ़ जिले में आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, और सभी परीक्षा केंद्र छात्राओं का है.

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई हैं

वहीं आपको बताये कि कुल परीक्षार्थी की संख्या 6515 है. परीक्षा शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है, और सभी सात परीक्षा केंद्र पर 7 महिला और 7 पुरुष दंडाधिकारी के आलावा पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को लगाया गया है.

 ठंड को देखते हुए  परीक्षार्थी जूता पहन कर आ सकते हैं

 पहली शिफ्ट में परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट और दुसरी शिफ्ट 2 बजे से लेकर शाम के साढ़े पांच बजे तक चलेगी.वहीं परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई लापरवाही ना हो इसके लिए अतिरिक्त 3 गस्ती दंडाधिकारी और 2 जोनल और एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है.दो पालियों में होनेवाली परीक्षा की तैयारी पूरी है.ठंड को देखते हुए  परीक्षार्थी जूता पहन कर आ सकते है.

Tags:Bihar Intermediate examinationBihar: Intermediate exam startIntermediate examination 2024bihar Intermediate examination 2024administration of badhBSEBbihar school examination boardbihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.