✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला,कहा-विधि व्यवस्था खत्म, भगवान भरोसे चल रहा राज्य

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 5:14:12 PM

पटना (PATNA) :बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता लेने के साथ ही बिहार की सियासत बढ़ गई है. एक तरफ जहां एनडीए में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा तेज है तो दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ विपक्ष हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल उठाने लगे. साथ ही विधि व्यवस्था पर सरकार को घेरा है.       

दरअसल तेजस्वी यादव  अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुँचे. जहां उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने  राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा.तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह स्पष्ट नहीं है लेकिन हकीकत यह है कि बिहार पूरी तरह बदहाल हो चुका है.

राज्य में कानून व्यवस्था खत्म

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है और आम लोगों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि न तो युवाओं के रोजगार की बात हो रही है न शिक्षा और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई ठोस चर्चा हो रही है.उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले पांच साल में एक बार सरकार बनती थी लेकिन अब “तंत्र-मंत्र” से एक ही सरकार बार-बार बन रही है.

पिछले दो महीनों से एक भी कैबिनेट बैठक नहीं

तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि पिछले दो महीनों से राज्य में एक भी कैबिनेट बैठक नहीं हुई है जिससे साफ है कि सरकार निर्णय लेने में पूरी तरह विफल है.आरजेडी नेता ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सरेआम हत्याएं हो रही हैं बच्चियों के साथ गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन सरकार मौन है. स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयां और स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हैं.

जनता की नहीं सिर्फ कुर्सी की चिंता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोगों को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ कुर्सी की चिंता है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव और समझौते के कारण राज्य की स्थिति और बिगड़ती जा रही है.इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “डबल इंजन सरकार” का दावा करने वाली व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है और जनता का भरोसा अब इस सरकार से उठ चुका है.

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है और आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार है.

 

Tags:Tejashwi Yadav attack on Nitish governmentBihar political news latestTejashwi Yadav statement on Bihar governmentNitish Kumar government criticismBihar opposition newsBihar politics 2026Tejashwi Yadav latest speechRJD vs JDU newsLatest Bihar news headlinesTejasvi YadavTejasvi Yada NewsTejasvi yadav newsRJDNitish kumar NewsNitish kumar Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.