✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार:पकड़ौआ विवाह का खौफनाक अंजाम! लड़केवालों ने एक साथ तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, लड़की के साथ पिता और भाई को मारी गोली  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:54:48 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बिहार में पकड़ौआ विवाह एक बड़ी समस्या है, आये दिन बिहार के अलग अलग जिलों से ऐसे मामले सामने आते रहें हैं . इस पर साल 2023 में पटना हाईकोर्ट ने एक केस में फैसला सुनाते हुए पकड़ौआ विवाह को अमान्य मानते हुए शादी को रद्द कर दिया था, लेकिन फिर भी इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है.ताजा मामला बेगूसराय जिले से समाने आया है, जहां पकड़ौआ विवाह का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है.जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गोबिंदपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है. जिसका इलाज बेगूसराय मे चल रहा हैमृतकों में एक ही परिवार के पिता पुत्र और बहन शामिल है, जिनकी गोली मारने से मौत हो गई गई है.  

लड़केवालों ने 15 लाख रुपये लेने के बाद तीनों लोगों को गोली मार दी 

  वहीं पूरे मामले पर पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की और लड़का आपस मे प्रेम करते थे, बाद मे दोनों को एक साथ किसी ने पकड़ लिया, उनकी शादी मंदिर मे दोनों की मर्जी से करा दी गई, लेकिन बाद मे लड़का अपने घरवालों के कहने पर लड़की को रखने से इंकार करने लगा. जिसको लेकर दोनों परिवारों में पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था.लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का पक्ष की ओर से 15 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसके बाद ही लड़की को रखने की बात कही गई थी. इसी सिलसिले मे 15 लाख रुपया जमा हो जाने के बाद आज परिवार के लोग लड़का पक्ष के यहां लड़की को लेकर गए थे, लेकिन लड़केवाले लड़की को रखने से इंकार करने लगे, बहस होने पर लड़का के घरवालों ने 15 लाख रुपये लेने के बाद तीनों लोगों को गोली मार दी.जिसमे पिता पुत्र और लड़की शामिल है.  

लड़की के साथ पिता और भाई को मारी गई गोली

   बताया जा रहा है की लड़की पक्ष को जानकारी मिली थी कि लड़का के बड़े भाई की शादी रविवार को होने जा रही  है.लड़की पक्ष के लोगों को लगा कि इसी बहाने उसकी लड़की भी उस घर मे रहने लग जाएगी, जिसकी वजह से पैसा और लड़की को लेकर लड़के के घर पहुंचे, लेकिन लड़की के पिता की तमन्ना अधूरी ही रह गई, लड़केवालों ने एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के इस मामले मे लड़की का ससुर पति सहित परिवार के अन्य लोग शामिल थे. घटना के बाद लड़का पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए है.मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव , 25 वर्षीय राजेश यादव  और बेटी 21 वर्षीय नीलू कुमारी के रुप में हुई है. घटना से गावं मे तनाव बरककार है.  

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा 

  मौके पर एसपी मनीष, डीएसपी बिनय कुमार राय थाना थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या मे पुलिस बल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे है. इस क्रम मे पुलिस ने आरोपियों के घर रखी मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान को जप्त किया है. इस संबंध मे पीड़ित पक्ष के संबंधियों ने बताया कि लड़का और लड़की आपस मे प्रेम करते थे. मृतक नीलू की बड़ी बहन की शादी गोबिंदपुर गावं मे ही हुई थी, सभी आरोपी नीलू के बड़ी बहन के गोतिया है. जिसकी वजह से लड़का और लड़की का एक दूसरे के यहां आना जाना करते थे. बाद मे दोनों का आपस मे प्रेम हो गया. जिसकी जानकारी लड़की के परिवार के लोगों को नहीं थी. इसी बीच एक दिन दोनों को एक कमरे मे पकड़े जाने के बाद लड़की पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए, लेकिन लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनों की शादी मंदिर मे डेढ़ साल पहले करा दी गई थी, लेकिन बाद मे लड़का और उसका परिवार इस शादी को मानने से इंकार कर दिया.   

पुलिस ने तीनो के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

   बताया जा रहा है कि लड़का गार्ड का नौकरी करता है, इस मामले मे मौके पर पहुंचे एसपी मनीष ने बताया कि मौके से तीन डेड बॉडी बरामद किया गया है. गावं वालो की जानकारी के मुताबिक मृतिका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पुत्रबधु को ससुराल वालो द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा था, इसलिए वो लोग यहां आये थे,जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एसपी ने बताया कि एक अन्य लोग के घायल होने की सुचना मिली है. जिसकी जांच की जा रही है. बताते चले की इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है जिसमे एक चर्चा लड़का का लड़की के साथ जबरिया यानी कि पकड़ौआ शादी की भी आ रही है.. फिलहाल पुलिस ने तीनो के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.

Tags:forced marriageforced marriage biharforced marriage begusaraiforced marriage case in biharpatna high courtpatna high court forced marriageboys killed three people togethercrimecrime in biharcrime in begusaraicrime newscrime news todayfiring in biharfiring in begusaraibreaking news biharmurder in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.