✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में लोकतंत्र नहीं डर तंत्र है, मुख्यमंत्री बेहद कमजोर: तेजस्वी यादव

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 3:33:20 PM

पटना :बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं बल्कि डर का तंत्र कायम हो गया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, खासकर छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि NEET घोटाले का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दरभंगा से एक और गंभीर मामला सामने आ गया. बिहार के कई जिलों से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जब इन मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सदन में सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब देने के बजाय जिस भाषा का इस्तेमाल किया उससे अपराधियों का मनोबल और बढ़ता है.

नीतीश कुमार बेहद कमजोर मुख्यमंत्री हैं : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी घटना पर जवाब देने के बजाय एक महिला जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह अनुचित है. मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का माइक बार-बार रोका जाना, लाइन कट जाना यह दिखाता है कि उन्हें पीछे बैठे लोग गाइड कर रहे हैं. पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री बोल रहे हों और उनका माइक बंद कर दिया जाए. यह साफ दर्शाता है कि नीतीश कुमार एक कमजोर मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

न्याय नहीं, सिर्फ लीपापोती का आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहे सीबीआई जांच ही क्यों न हो इस सरकार में न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है.सरकार पूरे मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है.

उन्होंने कहा कि बालिका कांड हो या सृजन घोटाला हर मामले में दोषियों को बचाने का काम किया गया. एनडीए सरकार में आम लोगों को न्याय नहीं मिलेगा यह तय है. सरकार अपराधियों को संरक्षण और बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं कर सकती.

Tags:Bihar politicsNitish Kumar weak leadershipTejashwi Yadav statementBihar democracy issuePolitical unrest in BiharBihar Chief Minister criticismejashwi Yadav on Nitish KumarBihar governance problemBihar news politicsBihar democracy vs fear

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.