✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मखाना उत्पादन को बढ़ावा के लिए बिहार सरकार की नई योजना,नए किसानों को मिलेगी सहायता राशि,इस दिन से करें आवेदन  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:23:19 AM

पटना(PATNA):बिहार सरकार की ओर से लगातार  मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजना चलाई गई है. जिसका असर भी देखने को मिला.आज बिहार मखाना के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है.वही एक बार फिर बिहार कृषि विभाग की ओर से मखाना की खेती को लेकर एक नई योजना की शुरुआत की गई है जहां मखाना के नए किसानों को अनुदान राशि दी जाएगी.तेजी से वैश्विक हुए सुपर फूड मखाना के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है.इसी कड़ी में बिहार सरकार का कृषि विभाग वर्ष 2025-26 के लिए मखाना अवयवों की योजना लेकर आया है. इस योजना के तहत किसान मखाना उत्पादन के क्षेत्र विस्तार, उन्नत बीज उत्पादन, टूल्स किट आदि पर अनुदान पा सकते है. अनुदान पाने के लिए किसानों को 10 अक्टूबर तक बिहार कृषि ऐप या उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.इस योजना के तहत एक किसान को न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) तथा अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) का लाभ दिया जा रहा है.मखाना का क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ पहली बार खेत प्रणाली से मखाना की खेती करने को इच्छुक किसानों को मिलेगा. इस घटक के तहत बीज सहित अन्य इनपुट तथा हार्वेस्टिंग तक की राशि शामिल है. प्रथम वर्ष के लिए स्वीकृत राशि 36,375 रुपये प्रति हेक्टेयर में से बीज की राशि संबंधित आपूर्तिकर्ता को बीज प्राप्त करने के बाद एवं शेष राशि कृषक को पौध रोपण के बाद दी जायेगी. इसमे मखाना की खेती के लिए निर्धारित इकाई लागत 0.97 लाख रुपये/हेक्टेयर है.

बीज उत्पादन के तहत मखाना के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थानों के स्तर से अनुदान

 वहीं मखाना बीज उत्पादन के तहत मखाना के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थानों के स्तर से अनुदान पर मखाना के उन्नत प्रभेद स्वर्ण वैदेही एवं सबौर मखाना-1 के बीज का उत्पादन कराया जायेगा.मखाना बीज वितरण योजना के तहत वितरित अनुशंसित प्रभेद का बीज के मूल्य की राशि अधिकतम 225.00 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान के रूप में दी जायेगी. बीज का मूल्य बढ़ने पर अतिरिक्त राशि का वहन किसान स्वयं करेंगे.मखाना की खेती कर रहे सभी रैयत/गैर-रैयत किसानों को उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली टूल्स किट अनुदानित दर पर उपलब्ध कराई जाएगी.

16 जिलों के किसान ले सकते है लाभ

राज्य के 16 जिलों कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण एवं मुजफ्फरपुर में इस योजना का लाभ दिया जायेगा.

Tags:makhana farming in biharmakhana farming in indiamakhana in biharmakhana farminghow makhana is grown in biharmakhana farming incomemakhana cultivation in biharbihar makhanafarming makhana foodmakhana farming guidemakhana farming kaise kareinbihar makhana industrymakhana farming training kaha se lebihar makhana khetibihar makhana udyogmakhana organic farmingbihar makhana making processbihar makhana productbihar mein makhana ki khetibihar makhana products

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.