✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सड़क सुरक्षा पर बिहार सरकार का बड़ा कदम, 500–700 खतरनाक स्थानों पर लगेगा ITMS सिस्टम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 23, 2026, 5:02:02 PM

पटना (PATNA): बिहार में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है. अब राज्य के करीब 500 से 700 खतरनाक और भीड़भाड़ वाले चौराहों और सड़क हिस्सों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा.इस योजना को लागू करने से पहले 28 अप्रैल को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी. इसमें संबंधित विभाग और अधिकारी शामिल होंगे.

क्या होगा फायदा?

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि इस सिस्टम से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क हादसों में कमी आएगी.तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी.विभाग ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी रखें, फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें और सड़क पार करते समय सतर्क रहे.

 क्या है आईटीएमएस ?

आईटीएमएस एक आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम है जिसमें कई सुविधाएं होंगी, जैसे कैमरे और एआई के जरिए ई-चालान,ट्रैफिक को कंट्रोल करने की स्मार्ट व्यवस्था,सड़क पर होने वाली घटनाओं की निगरानी,गाड़ियों की पहचान और रिकॉर्डिंग होगी.

क्या है योजना का उदेश्य

इस योजना में ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर, जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर, आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टम, इंटरनेट नेटवर्क, डाटा सेंटर और तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी. सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना और ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाना.

Tags:road safetyindian road safetyroad safety hoardingroad safety 2025road safety awarenessroad safety indiabest road safety awarenessroad safety campaignroad safety tips indiabihar sarkar on road saftyroad scheme safty scheme bihargoverment of bihartrending newsbihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.