✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार को मिली 7 नई ट्रेनों की सौगात, 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेन से इन शहरों से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:37:05 AM

पटना (PATNA) : बिहार की रेल कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई देने के लिए आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इन सात नई ट्रेनों में तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. साथ ही यह बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएंगी.

बिहार को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
दरभंगा-अजमेर (मदार) अमृत भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर-हैदराबाद (चरलापल्ली) अमृत भारत एक्सप्रेस
छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस

इनमें मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस दक्षिण भारत के लिए मुजफ्फरपुर से पहली ट्रेन बनी है. वहीं, छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से दिल्ली के लिए छठी अमृत भारत ट्रेन बन गई है. वर्तमान में पूरे देश में कुल 30 अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं चल रही हैं, जिनमें से बिहार में अब 26 सेवाएं सक्रिय हैं.

नई पैसेंजर ट्रेनें
पटना-बक्सर पैसेंजर
झाझा-दानापुर पैसेंजर
नवादा-पटना पैसेंजर
पटना-इस्लामपुर पैसेंजर

कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में विकास की गति इतनी तेज है कि निकट भविष्य में यह स्वर्णिम राज्य के रूप में उभरेगा. उन्होंने बताया कि 2014 से पहले बिहार का वार्षिक रेल बजट लगभग एक हजार करोड़ रुपये था. वर्तमान में यह बढ़कर लगभग दस हजार करोड़ रुपये हो गया है. बिहार में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं. राज्य का रेलवे नेटवर्क पूरी तरह विद्युतीकृत हो चुका है और 1,899 किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गई हैं.

पूरी हो चुकी प्रमुख परियोजनाएं
पटना रेल-सह-सड़क पुल (28 किलोमीटर)
मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल (15 किलोमीटर)
कोसी पुल
दनियावां-बिहारशरीफ नई लाइन
चांदन-बांका नई लाइन
रामपुरहाट-मंदारहिल नई लाइन
महाराजगंज-मसरख नई लाइन
राजगीर-तिलैया और नटेसर-इस्लामपुर नई लाइन
मानसी-सहरसा-पूर्णिया आमान परिवर्तन
जयनगर-नरकटियागंज आमान परिवर्तन
कप्तानगंज-छपरा आमान परिवर्तन
सकरी-निर्मली एवं सहरसा-फारबिसगंज आमान परिवर्तन
साहिबगंज-पीरपैंती दोहरीकरण
हाजीपुर-रामदयालु नगर दोहरीकरण
बख्तियारपुर-बाढ़ दोहरीकरण
किउल-गया दोहरीकरण
हाजीपुर-बछवाड़ा दोहरीकरण
दरभंगा बाईपास

इसके अलावा, अररिया-गलगलिया (ठाकुरगंज) नई लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन जल्द होगा.

चल रही प्रमुख परियोजनाएं

नई लाइनें
सकरी-हसनपुर, खगड़िया-कुशेश्वरस्थान, कुरसेला-बिहारीगंज, तिलैया-कोडरमा, हाजीपुर-सुगौली, सीतामढ़ी-शिवहर, छपरा-मुजफ्फरपुर, अररिया-सुपौल, विक्रमशिला-कटरिया (गंगा पुल सहित), झाझा-बटिया, पीरपैंती-जसीडीह, जलालगरनी-किशनगंज, जोगबनी-विराटनगर, औरंगाबाद टर्मिनल-अनुग्रह नारायण रोड, जयनगर-बिजलपुरा, धनबाद-सोननगर आदि.

तीसरी/चौथी लाइन दोहरीकरण
समस्तीपुर-दरभंगा, सुगौली-वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर-सुगौली, नरकटियागंज-दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर, छपरा-बलिया, कटिहार-कुमेदपुर, बरौनी-बछवाड़ा, सोननगर-अंडाल, पुनारख-बख्तियारपुर आदि.

यात्रियों को नई सुविधाएं
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं. इनमें सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, अग्नि सूचक प्रणाली, सीलबंद गैंगवे, और टॉक-बैक यूनिट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. यह पहली बार है जब गैर-एसी डिब्बों में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

बिहार में बढ़ रहा रेलवे नेटवर्क
वर्तमान में बिहार में 13 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें (26 सेवाएं) चल रही हैं, जो 25 जिलों के 42 स्टॉप को कवर करती हैं. इसके अलावा, वंदे भारत ट्रेन की 10 जोड़ी सेवाएं (20 सेवाएं) 28 जिलों में चल रही हैं. नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में यात्राएं अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित, और तेज होंगी. साथ ही राज्य में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. यह कदम "विकसित बिहार से विकसित भारत" के विजन को मजबूत करेगा.

Tags:biharbihar newsbihar latest newsbihar big newsbihar gets amrit bharat trainBihar gets 7 new trainsbihar sarkarindian railwaysamrit bharat expresstrainrailways

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.