✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: बचपन के प्यार के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने भागकर की शादी, जानें क्यों लाल जोड़े में थाने में पहुंची नई नवेली दुल्हन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:21:33 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): कुछ दिनों पहले सोशल मिडिया पर एक बच्चा अपने एक गाने की वजह से खूब वायरल हुआ था. जिनको सुनकर रैप सिंगर बादशाह ने बच्चे के साथ इस गाने को गाया था. जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया. वो गाना था.बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे. ये बस कहने के लिए ही नहीं है. इस गाने के मतलब को भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने सिद्ध कर दिखाया है.

बचपन के प्यार को पाने के लिए भागकर की शादी

भागलपुर के सबौर की रहने वाली मीनाक्षी और नीरज ने जोड़ी अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गये. दरअसल मीनाक्षी और नीरज दोनों बचपन से ही एक साथ स्कूल में पढ़ते थे. इस दौरान दोनों दोस्त बन गए. कॉलेज में भी एक साथ पढ़ने के दौरान धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे. और साथ जीने मरने की कसमें खाई. लेकिन घरवालों को इसकी भनक लग गयी.जिसका घरवाले विरोध करने लगे.

घरवालों की धमकी से डरकर पहुंचे एसएसपी की शरण में

घरवाले लगातार लड़की पर पहरा रखते थे. 4 मई की रात मौका पाकर मीनाक्षी घर से नीरज के साथ भागकर  गोनूधाम मन्दिर पहुंची और शादी कर ली. जब मीनाक्षी के परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली तो मीनाक्षी को फोन कर धमकी देने लगे. दोनों घरवालों के डर से एसएसपी आनंद कुमार के पास पहुंचे. और सुरक्षा की गुहार लगाई. एसएसपी ने सबौर थानाध्यक्ष को पति पत्नी के लिए सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है    

Tags:Bihar: For childhood lovelover-girlfriend eloped and marriedknow why the new bride arrived at the police station in a red pair

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.