✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIHAR:कब्रिस्तान विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच गोलीबारी, कई घायल, 22 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:45:45 PM

मुंगेर(MUNGER):मुंगेर जिले में कब्रिस्तान विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच अचानक तनाव भड़क गया.मामला सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा गांव का है, जहाँ गुरुवार देर शाम दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ.हिंसा के दौरान एक युवक को पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.

इलाका पुलिस छावनी में बदल गया

घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. स्थिति को काबू में करने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया.देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया.एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों से करीब 20 से 22 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है

 उपद्रवियों की पहचान कर आगे और कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है.पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना फैलाने से बचें.

Tags:munger crime newsbihar crime newscrime news biharmunger news biharbihar crime news biharbihar munger newsmunger bihar newsbihar crime news livebihar crime news todaymunger crime news in hindibihari crime newsmunger latest crime newsbihar breaking crime newsbihar crime latest newsbihar asi death news in mungermunger crimebihar crimebihar crime ratebihar mungermunger murder newscrime newsbihar crime reportlive news biharmunger newsmunger crime branchnews mungerTrending newsViral newsBiharMungerCrime news bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.