✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: रोहतास में बेखौफ बदमाशों का डॉक्टर को अल्टीमेटम, 20 लाख दो नहीं तो ठोक देंगे!

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:29:47 AM

रोहतास(ROHTAS):बिहार में गुंडे बदमाशों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब पीछे से नहीं खुलेआम किसी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे है, एक ऐसा ही मामला रोहतास जिले के आयर कोठा इलाके मॉडीहा से आया है, जहां एक डॉक्टर से बेखौफ बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है, वहीं नहीं देने पर जाते-जाते ठोक देने की धमकी भी दी है. जिसकी वजह से डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है.

कुछ बदमाश क्लीनिक में घुसे और स्टॉफ से बदतमीजी और गाली-गलौज करने लगे

वहीं डॉक्टर इस मामले के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. आपको बताये कि पीड़ित डॉक्टर मनोज कुमार पंडित का आयर कोठा थाने क्षेत्र के मौडीहा में जय अर्जक इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सालय लकवा अस्पताल में अपने परिवार के संग रहते हैं, उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को देखने के बाद जब वह गेस्ट हाउस में बैठे थे, इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोग उनकी क्लीनिक में घुसे और डॉक्टर कहां है कहां है पूछते हुए स्टाफ से बदतमीजी गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे.

बदमाश स्टॉफ रूम में घुसने के बाद 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगे

वहीं इसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि स्टॉफ रूम में घुसने के बाद 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगे, और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसी बीच हो हल्ला सुन अस्पताल के सारे स्टॉफ पहुंच गए, तभी सभी अपराधी फरार हो गये. डॉक्टर ने बताया कि अपने साथ में पूरी घटनाक्रम की लिखित शिकायत आयर कोठा थाने में दर्ज कराई है. वहीं पूरे मामले पर आया कोठा थानाध्यक्ष प्राची कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tags:Fearless miscreants in RohtasFearless miscreantsFearless miscreants in bihargive ultimatum to doctor20 lakhs or else they will beat himcrimecrime in biharcrieme in rohtascrime news biharcrime news bihar todaycrime newscrime news rohtascrime news rohtas todayfearless criminals in biharfearless criminals in rohtas

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.