✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रधानाध्यापक को सरेआम गोलियों से भूना, मौके पर मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:22:05 AM

नौबतपुर:  बिहार में  लगातार  अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर राजधानी पटना से सटे गुरुवार की शाम नौबतपुर सरमेरा पाठ के रूस्तमगंज गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को गोलियों से भून डाला. जहां प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी महेश मोची के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नौबतपुर पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद अपने बाइक से नौबतपुर प्रखंड के शहररामपुर गांव स्थित हाई स्कूल से ड्यूटी खत्म कर अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने रूस्तमगंज गांव के पास पहले बाइक में टक्कर मारी और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जहां प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी

घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि शहररामपुर गांव हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश मोची की गोली मार कर हत्या हुई है. अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जांच की जारी है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है.

 

Tags:Bihar newsPatnaPatna breaking newsCrime news biharMurder in naubatpurMurder in biharBihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.