✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नए बहाली के फरमान से हंगामा, पहले से कार्यरत कर्मियों ने जताया विरोध

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:39:15 AM

पटना (PATNA) : पटना में एक तरफ जहां बिहार सरकार बेरोजगारी दूर करने का दबा और नौकरी देने की बात करती है. तो वह दूसरी तरफ शिक्षा विभाग में वर्षो से कार्यरत अनुदेशिका शिक्षिकाओं ने पद को समाप्त कर बेरोजगार होने पर हंगामा करती नजर आ रही है. दरअसल अनुदेशिकाओ को हटा सरकार और विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नए बहाली का फरमान जारी किया है. जिसके बाद पूर्व में बहाल कर्मियों का हंगामा देखने को मिला है.

18 वर्षों से है कार्यरत

मामला पटना के सैदपुर इलाके में स्थित शिक्षा भवन कार्यालय का है. जहां शिखा भवन में आहूत बैठक का विरोध करने जिलो से आई अनुदेशिका शिक्षिकाओं ने जमकर हंगामा किया है. अनुदेशिका के पद पर बहाल कर्मियों ने हटाए जाने का विरोध करते हुए बताया है कि वो विगत 18 वर्षो से इस पद पर बिहार के कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत थी. जिन्हें अचानक सरकार और शिक्षा विभाग के आदेश पर पद मुक्त कर हटा दिया गया है. ऐसे में बेरोजगारी की कगार पर बिहार भर के लगभग 250 से ज्यादा अनुदेशिका शिक्षिकाओं सड़क पर आ जायेगी. वही  हंगामा कर रही कस्तीरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यरत कर्मियों ने सरकार से इस हटाएं जानें के मुद्दे पर पुनः विचार करने की मांग की है.  

Tags:Employees working in Kasturba Gandhi Girls Schoolcreated ruckus on the new reinstatement orderBIHAR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.