✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Election: चुनाव आयोग की टीम के दिल्ली लौटने के साथ ही क्यों सीट शेयरिंग के प्रयास हुए तेज,पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:19:58 AM

टीएनपी डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है.  चुनाव की घोषणा के पहले ही बिहार में कोई किसी को टिकट दिलाने के लिए सक्रिय है, तो कोई किसी का टिकट कटवाने के लिए.  यह हाल कमोवेश  सभी दलों में है.  अपने-अपने क्षेत्र में तो कई विधायकों का विरोध हो ही रहा है.  टिकट कटवाने के लिए लोग  पटना तक पहुंच रहे है.  दरअसल, बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर से राजद  विधायक सतीश कुमार दास के विरोध में कई लोग पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर  शनिवार को नारेबाजी की. 

अब तो विरोध करने वाले पटना तक पहुंच जा रहे 
 
उनका कहना था कि विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है.  अगर उनको एक बार फिर उम्मीदवार बनाया जाता है, तो पार्टी जीत नहीं पाएगी.  इसलिए नए उम्मीदवार को मौका देना चाहिए.  रावड़ी आवास पहुंचे लोग  अपने-अपने मनपसंद नेताओं के नाम की तख्ती  भी ले रखी थी.  हालांकि इस संबंध में राजद  नेताओं का कहना है कि चुनाव नजदीक है और टिकट पाने के लिए लोगों का इस तरह आना -जाना लगा रहता है.  बता दें कि 2025 के बिहार विधानसभा  चुनाव में विधायकों को जनता का विरोध कुछ अलग ढंग से झेलना पड़ रहा है.  लोग  मंत्री तक को नहीं छोड़ रहे है.  

जगह -जगह लगाए जा रहे "लापता" के पोस्टर 

"लापता" तक के पोस्टर लगा दे रहे है.  जैसे-जैसे टिकट बंटवारे के दिन नजदीक आ रहे हैं, विवाद भी बढ़ रहा है और लोगों का विरोध भी बढ़  रहा है. इधर , बिहार चुनाव का माहौल गर्म होता जा रहा है.  आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है.  भाजपा के चुनाव प्रभारी ने भी अपनी सक्रियता तेज कर दी है.  गठबंधन के नेताओं से मिल रहे हैं, उनकी बातें सुन रहे हैं और टिकट  बंटवारे की जमीन तैयार कर रहे है.  जदयू और राजद में जुवानी   जंग तेज होती जा रही है.  इधर, जनसुराज  के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आक्रामक तेवर बरकरार है.  मानहानि के उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, बावजूद बेखौफ प्रशांत किशोर एनडीए नेताओं पर हमला बोल रहे है.  इधर, जदयू के मुख्य  प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है.  

जदयू प्रवक्ता ने क्यों तेजश्वी यादव पर बोला  हमला ,पढ़िए क्या कहा --

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के बदले अपने बीमार पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की चिंता करने की सलाह दी है.  शनिवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर बयान जारी किया था.  इसी पर पलटवार करते हुए नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद शारीरिक और राजनीतिक रूप से बीमार है.  लेकिन तेजस्वी यादव इसके लिए संवेदनशील नहीं है.  उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार की चिंता करने की जरूरत नहीं है.  पहले अपना घर संभाले.  नीरज कुमार ने कहा है कि पेट में दर्द हो तो सर दर्द की दवा खाने से काम नहीं चलेगा.  नीतीश कुमार ने पिता और पुत्र दोनों की राजनीति के को ध्वस्त कर दिया है. बता दे कि  तेजस्वी यादव अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करते रहते है.  इधर, अभी सूचना मिली  है कि भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान- ललन सिंह , जीतन राम मांझी के बाद उपेंद्र कुशवाहा से भी मिले है.  

एनडीए -महागठबंधन में सीट शेयरिंग की कोशिश हुई तेज 

मतलब एनडीए में सीट शेयरिंग की कवायत तेज हो गई है, तो दूसरी ओर महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज है.  धर्मेंद्र प्रधान गठबंधन के सभी नेताओं से एक-एक कर मिल रहे है.  भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिनों की बैठक के बाद दिल्ली लौट गई है.  बिहार के बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की सक्रियता तो बनी हुई है, दूसरी ओर महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग पर मंथन अंतिम दौर का शुरू हो गया है.  महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव के आवास पर रविवार को बैठक आहूत की गई है.   देखना है कि इसमें होता क्या है? इधर , पता चला है कि जनसुराज  के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने 125 करोड रुपए के मानहानि का मुकदमा दायर कराया है.  यह मुकदमा शनिवार को दायर कराया गया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:BiharElectionTicketPrayasbihar electionElection Commission team

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.