✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:तालाब से बरामद हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव,क्षेत्र में मची सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:35:26 PM

कटिहार(KATIHAR):बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत स्थित एक तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का लाश खुटे से बंधा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे. सूचना मिलते ही मौके पर आजमनगर पुलिस दलबल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गई.

शव की पहचान केलाबाड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय वासुदेव मंडल के रूप में हुई 

पुलिस ने शव की पहचान केलाबाड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय वासुदेव मंडल के रूप में हुई है. घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे. वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से घर से गायब थे. खोजबीन कर रहे थे लेकिन आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का तालाब में शव मिला है.

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

 परिवार वालों ने बताया कि उसकी हत्या की गई है तालाब में डुबोकर उसकी जान ली गई. जिसके बाद खुटे से बांधकर तालाब में छोड़ दिया गया. परिजन पुलिस प्रशासन से जांच कर दोषियों की कड़ी सजा देने की मांग कर रही है.वहीं थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अहले सुबह सूचना मिली कि जोकर गांव में एक व्यक्ति का लाश मिला है.

Tags:CrimeCrime newsCrime news biharTrending newsBiharBihar newsBihar news todayKatiharKatihar newsKatihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.