✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: 6 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हिमोफीलिया-थैलेसीमिया मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर, 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे तैनात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 6:51:27 PM

पटना(PATNA):राज्य में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बिहार सरकार लगातार सेवा विस्तार का कार्य कर रही है.जिसमे राजधानी समेत प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मेडिकल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है.इसी कड़ी में अब पीएचसीएच, एसकेएमसीएच, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर, ऐम्स, जीएमसी पूर्णिया व एएनएमसीएच गया में हिमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है.जिससे हिमोफीलिया व थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए हर प्रकार की सुविधा अब एक ही छत के नीचे दी जा सके साथ ही इस डे-केयर सेंटर पर निःशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन, खून की नियमित जांच व दवा वितरण की सुविधा दी जायेगी.

उत्तर बिहार मगध समेत भागलपुर व ऐम्स में बन रहा डे-केयर सेंटर

वहीं हिमोफीलिया व थैलेसीमिया मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उत्तर बिहार के पूर्णिया, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, पीएमसीएच व एम्स समेत अन्य अस्पतालों में मॉर्डन डे-केयर सेंटर का निर्माण किया जा रहा है. इस डे-केयर सेंटर पर हर प्रकार की तकनीकी सुविधा के साथ मरीजों के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मी को तैनात रहेंगे. अब बिहारवासियों को स्वास्थ्य उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. बिहार सरकार का सपना स्वास्थ्य बिहार शिक्षित बिहार अब साकार होता दिख रहा है.

Tags:Health system of biharDay care centers for hemophilia and thalassemia patientsDay care centersHemophilia and thalassemiaCm nitish kumarGovernment of biharBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.