✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar :सीआरपीएफ जवान ने उफनती नदी में पत्नी को फेंका, सर्च अभियान में जुटी NDRF,पढें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:53:56 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सीआरपीएफ के जवान ने अपनी पत्नी को बंगरा पुल से गंडक नदी में फेंक दिया. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा घाट की है. लापता महिला सारण के पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहा निवासी गुड़िया कुमारी थी, जिसकी शादी 2019 में सारण के मसरख थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के साथ हुई थी.

पढें मामले पर महिला के मायके वालों ने क्या कहा

महिला के भाई व सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार सिंह का आरोप है कि उनकी बहन के साथ ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. रक्षाबंधन के दिन भी उनकी सास ने मारपीट की थी. आरोप है कि रविवार की रात गुड़िया कुमारी को उसका पति बंगरा पुल पर लेकर गया और गंडक नदी में फेंक दिया. परिवार वालों को सेल्फी लेने के दौरान पुल से नदी में गिरने की सूचना दी गई. इधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय सीओ गौतम सिंह के साथ पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने गंडक नदी में लापता महिला की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

दहेज के लिए महिला के साथ की जाती थी मारपिट

परिजनों के मुताबिक गुड़िया कुमारी की एक छह माह की बच्ची है. महिला का पति सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार सिंह सीआरपीएफ के 200 बटालियन में दिल्ली में तैनात है. छुट्टी लेकर घर आया था. महिला के भाई ने कहा कि दहेज के लिए गुड़िया की हत्या करने की बार-बार धमकी दी जा रही थी. इसके बाद बीती रात गंडक नदी के बंगरा घाट पुल पर लाकर उसे जिंदा फेंक दिया गया. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Tags:Dowery case in biharDoweryGandak river gopalganjCRPFTrending newsBiharBihar newsBihar news todayGopalganjGopalganj newsGopalganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.