✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार:कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 ने शुरु की तबाही! कोरोना संक्रमित 10 बर्षीय बच्ची की मौत, फेफड़ों में था इंफेक्शन, पढ़ें विस्तार से  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:46:16 AM

रोहतास(ROHTAS):देश में कोविड के नए वेरिएंट जेएन 1 सामने आने के बाद बिहार में सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दिया था.जिसके बाद भी जिलों की मेडिकल टीम को अलर्ट रहने का आश्वासन दिया गया था. वहीं कोरोना का एक नया मामला रोहतास जिले के नोखा प्रखंड से कोरोना आया है. जहां कोरोना संक्रमित एक 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

कोरोना संक्रमित 10 वर्षीय बच्ची को पहले से से हीं फेफड़े का गंभीर इंफेक्शन था

मामले में बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित 10 वर्षीय बच्ची को पहले से से हीं फेफड़े का गंभीर इंफेक्शन था. जिसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था.मामले की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने बताया कि कोविड संक्रमित बच्ची शेरघाटी में आयोजित किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर आई थी, जहां गया, आसनसोल समेत अन्य शहरों के लोग भी कार्यक्रम में शरीक हुए थे. बच्ची का जब स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो परिजनों ने उसे नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान हीं आरटीपीसीआर जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गई.

कोविड के नए वेरिएंट जेएन 1 की पुष्टि के लिए सैंपल पटना भेजा गया है

 वहीं कोविड के नए वेरिएंट जेएन 1 की पुष्टि के लिए सैंपल पटना भेजा गया है. जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, सीएस ने बताया कि बच्ची को पूर्व से ही फेफड़े का गंभीर इंफेक्शन था और संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके परिजनों और गांव के आसपास के लोगों का भी कोविड जांच कराया गया है.

Tags:Corona's new variant JN 1new variant JN 1variant JN 1corona updatecorona variant JN 1cororna in biharcovid newsnew variant JN 1 started devastationDeath of a 10 year old girl infected with Coronainfection in the lung

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.