✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार कांग्रेस टैलेंट हंट फिर शुरू, युवाओं को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 3:51:49 PM

पटना (PATNA) : बिहार कांग्रेस की ओर से टैलेंट हंट के जरिए युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज होने जा रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पहल को युवाओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिसे बीच में रमजान और शादी के सीजन की वजह से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. अब इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है.

जो युवा समाज में मुखर आवाज रखते हैं उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म दिया जाए

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच रही है कि जो युवा समाज में मुखर आवाज रखते हैं उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म दिया जाए. इसी उद्देश्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया देश के 17-18 राज्यों में पूरी हो चुकी है और बिहार को चार हिस्सों में बांटकर इसका आयोजन किया गया है. अब 4 अप्रैल से इसे फिर शुरू किया जाएगा जबकि 31 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है.

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहारवासियों के साथ छलावा

वहीं बिहार की राजनीति पर निशाना साधते हुए अभय दुबे ने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहारवासियों के साथ छलावा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के त्योहारों के दौरान बिहार के साथ राजनीतिक स्तर पर बड़ा छल किया गया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन विधायकों ने वोट नहीं किया उनके खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी. साथ ही एनडीए की जीत पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने चुनाव के दौरान पैसों के इस्तेमाल का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है. पार्टी ने ऐलान किया है कि 24 मार्च को पूरे बिहार में दोपहर 1 बजे एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.

 

Tags:Bihar Congress Talent HuntCongress Talent Hunt Bihar 2026Youth Talent Program BiharBihar Youth Political PlatformCongress Youth Initiative BiharBihar Congress NewsPolitical Talent Hunt IndiaBihar Politics Latest NewsCongress Party Talent Search

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.