✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: लालू के साले सुभाष यादव समेत 7 पर केस दर्ज, 96 लाख की जमीन हथियाने का आरोप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:24:48 AM

बिहटा(BIHTA):बिहार और झारखंड में इन दिनों जमीन की खुलेआम लूट चल रही है.गरीब और असहाय लोगों से बड़े अधिकारी से लेकर दबंग नेता सभी जमीन डरा-धमकाकर छीन लेते है. और ये पीड़ित लोग यहां-वहां दर-दर की ठोकरे खाते फिरते है. लेकिन इनकी बात और फरीयाद को सुननेवाला कोई नहीं होता है. राजधानी पटना से सटे बिहटा थाने से एक ऐसी ही जमीन धोखाधड़ी की बड़ी खबर सामने आई है. जिसमे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव सहित 7 लोगों पर जमीन खरीद-बिक्री का मामला दर्ज कराया है.

लालू प्रसाद यादव के साले सहित 7 पर केस दर्ज

राजधानी पटना से सटे बिहटा थाने से बड़ी खबर सामने आई है. जहां भीम वर्मा नाम के युवक ने लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव सहित 7 लोगों पर जमीन खरीद-बिक्री का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पूर्व राज्यसभा सांसद सदस्य सुभाष यादव सहित 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

सुभाष यादव पर धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण करने का प्रयास का आरोप

दरअसल बिहटा प्रखंड के नेउरा ओपी के बेला पंचायत के रहने वाले सुरेश वर्मा के बेटे भीम वर्मा ने बिहटा थाना में अपने 7 कठ्ठा जमीन के खरीदारी को लेकर लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव के साथ 7 लोगों पर धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़ित भीम वर्मा मामले को लेकर पटना जिला अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक गए. जिसके बाद थाना में मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया था. 

96 लाख की जमीन हथियाने का आरोप, केस दर्ज

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि भीम वर्मा ने एक आवेदन दिया है. जिसमें बताया है कि उसके 7  कट्ठा जमीन अरुण कुमार नाम के युवक से बेचने के लिए तय किया था. लेकिन उसी जमीन को लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव ने 96 लाख रूप में बेच दिया. और लेकिन सुभाष यादव पैसा भी ले लिया और जमीन भी वापस नहीं कर रहे हैं. फिलहाल आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. और नेउरा ओपी थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को मामले का जांच करने का जिम्मा दिया गया है.

Tags:Bihar: Case filed against 7 including Lalu's brother-in-law Subhash Yadavaccused of grabbing land worth 96 lakhs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.