✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BREAKING: बिहार कैबिनेट की बैठक टली, कल दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 2:11:38 PM

पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है आज कैबिनेट की बैठक होने वाली थी. लेकिन कैबिनेट बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया है, जिससे राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल यानी कल को दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसी दिन बीजेपी की कोर कमेटी की अहम बैठक भी प्रस्तावित है. माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है.

दिल्ली से लौटने के बाद 11 अप्रैल को पटना में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. इसके बाद 13 अप्रैल को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नीतीश कुमार खुद विधायकों को अपने इस्तीफे की जानकारी दे सकते हैं. बैठक के तुरंत बाद वे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की तैयारी में हैं.

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन और शपथ ग्रहण हो सकता है. इस घटना पर न केवल बिहार, बल्कि देश की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं.आने वाले दिन राज्य की सत्ता और नेतृत्व में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

 

Tags:BiharBihar politicalNitish Kumar Delhi visit newsBihar cabinet meeting postponedBihar CM resignation newsNew Chief Minister Bihar updateBJP core committee meeting DelhiNitish Kumar Rajya Sabha oathBihar government change newsLatest Bihar political newsNitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.