✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar: गया से पिंडदान कर आ रही यात्रियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:22:05 PM

कैमूर(KAIMUR):बिहार के कैमूर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जहान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास गया से पिंडदान कर यूपी की तरफ जा रही यात्री बस का चालक नींद में होने के कारण खड़े ट्रक में टकरा गई.जिसमे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.वही 11 लोग घायल हो चुके है. सभी घायल को उपचार के लिए स्थानीय पुलिस और एनएचएआई द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है.

घायलो मे तीन की हालत नाजुक

वही घायलो मे तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल है. सभी लोग बस में सवार होकर गया से पिंड दान कर वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे. बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं.

ड्राइवर को निंद आने की वजह से हुआ हादसा

जानकारी देते हुए एनएचएआई की मेडिकल टीम देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया गया कि तीर्थ यात्रियों की बस सामने खड़े ट्रक में टकरा गई है. चालक में नींद में होने के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है.तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है और 11 लोगों को अब तक हम लोगों के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जा सका है.

पढें घायलों ने क्या कहा

जानकारी देते हुए घायल माताफेर तिवारी, राजरानी पाल और बस मालिक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हम लोग गया में पिंडदान कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे. तभी ट्रक से हम लोगों के बस की टक्कर हो गई है.जिसमें तीन लोगों के स्मार्ट डेथ हो गई है और कई लोग घायल हैं.मोहनिया थाने की पुलिस शिवजी सिंह नहीं बताया कि खड़े ट्रक में यात्री बस ने टक्कर मारी है. जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है कई लोग घायल हो गए हैं.सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवा दिया गया है.

Tags:Accident in biharAccident in kaimurAccident news biharThree died in accidentTrending newsBiharBihar newsBihar news todayKaimurKaimur newsKaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.