✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Breaking: एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात मनीष यादव, STF जवान भी घायल, पढ़ें कौन है मनीष यादव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:30:41 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार के गोपालगंज में पुलिस और कुख्यात अपराधी मनीष यादव  के बीच मुठभेड़ हुई.जिसमे 50 हजार का ईनामी अपराधी मनीष यादव मारा गया है.जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एसटीएफ का जवान रोशन कुमार जख्मी हो गये है, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ की ये वारदात गोपालपुर थाना के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पर हुई है.मृतक मनीष यादव उचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला का रहने वाला है.

पढ़ें कौन है मनीष यादव

मनीष यादव पर हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या समेत कई मर्डर समेत संगीन अपराधिक मामले दर्ज है.गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और घायल जवान के इलाज के बारे में जानकारी ले रहे हैं.एसपी ने कहा कि घायल जवान की बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए पूरी टीम लगी हुई है.बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी मनीष यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था.जिसकी तलाश में बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की टीम निकली हुई थी.पुलिस ने मनीष यादव को चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी.

मुठभेड़ में STF जवान भी घायल, पढ़ें कौन है मनीष यादव

वहीं पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.जिसमें मनीष यादव को गोली लगी और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है.घटनास्थल पर भी एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम पहुंची है.आपको बताये कि मनीष यादव पर कई अपराधिक मामले दर्ज है.बिहार पुलिस ने उसके अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए 50 हजार का इनाम घोषित किया था.

Tags:encounterencounter news biharencounter in golaganjNotorious Manish YadavNotorious Manish Yadav biharNotorious Manish Yadav gopalganjNotorious Manish Yadav encountercriminal Manish YadavManish Yadavencounter breaking news biharencounter breaking news gopalganjbiharbihar newsbihar news todaygopalganjgopalganj newsgopalganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.