✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रोहतास में दर्दनाक हादसा: पिंडदान करने बोधगया जा रहे यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, 15 घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:20:51 AM

रोहतास(ROHTAS): रोहतास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सवारियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई है. जिसमें राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं. घटना जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. 

घायलों की स्थिति चिंता से बाहर 

बता दें कि, सड़क हादसे का शिकार हुए सभी पीड़ित राजस्थान के जलावर जिले के कोटरा गांव के निवासी हैं. सभी पिंडदान करने के लिए बोधगया जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक में बस की टक्कर हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि बस में सवार तीन लोग गोवर्धन सिंह, राजेंद्र सिंह और बाला सिंह की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. हालांकि, घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है. वहीं, तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बोधगयारोहताससासारामसासाराम सदर अस्पतालसबराबाद राष्ट्रीय राजमार्गसड़क दुर्घटनाराजस्थानपिंडदानगयाBiharBihar NewsBodhgayaRohtasSasaramSasaram Sadar HospitalSabarabad National HighwayRoad AccidentRajasthanPinddanGaya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.