✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Board Inter Result 2026 : फिर चमकी बेटियों की प्रतिभा, 85.19% पास

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 2:59:29 PM

पटना (PATNA) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (इंटर) 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है. जिसमें इस बार कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है. जारी आंकड़ों के अनुसार 86.23 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं जबकि 84.09 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. कुल मिलाकर तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य में 26 टॉपर रहे जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं. इससे एक बार फिर यह साफ हुआ कि छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि पिछले वर्ष 2025 में रिजल्ट प्रतिशत 86.5% था जिसके मुकाबले इस बार हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

संकायवार टॉपर

विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक प्राप्त कर टॉप किया. वहीं साक्षी और सपना (सीतामढ़ी और नवादा) ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया.

कला संकाय में गया की निशि कुमारी ने 489 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

वाणिज्य संकाय में पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा अदिति कुमारी ने 480 अंक के साथ टॉप किया जबकि पटना के कमला नेहरू विद्यालय की छात्रा वाणी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं.

लगातार आठवीं बार है जब बोर्ड ने सबसे पहले परिणाम घोषित किया

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने एक बार फिर रिकॉर्ड कायम करते हुए देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है. यह लगातार आठवीं बार है जब बोर्ड ने सबसे पहले परिणाम घोषित किया है. परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन महज 25 दिनों में पूरा कर लिया गया जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. वहीं जो छात्र किसी कारणवश असफल रहे हैं उनके लिए राहत की खबर है. 25 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है. इस बार के परिणाम ने न सिर्फ बिहार बोर्ड की कार्यक्षमता को साबित किया है बल्कि छात्राओं के लगातार बेहतर प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ तौर पर सामने रखी है.

Tags:Bihar Board Inter Result 2026BSEB 12th Result 2026Bihar Board Class 12 Result 2026Bihar Inter Result 2026 Pass PercentageBSEB Intermediate Result 2026Bihar Board Girls Outshine Boys 2026Bihar Inter Result 2026 HighlightsBihar Board 12th Result 2026 NewsBSEB Result 2026 Latest UpdateBihar Board Topper List 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.