पटना ( PATNA) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बड़ा अपडेट दिया है. मार्च महीने के अंत तक इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट दे दिया जाएगा.
इंटर का रिजल्ट पहले दिया जाएगा और उसके बाद फिर मैट्रिक का रिजल्ट दिया जाएगा. तैयारी पूरी हो चुकी है और आंकड़ों से संबंधित जानकारियां इकट्ठी की जारी है जिसके बाद रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा.
जिस तरह पिछली बार सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था देश भर में इस बार भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा.