✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar: गांजा के खिलाफ अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 48 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:04:33 PM

अररिया(ARARIYA):बिहार की अररिया पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.जहां 120 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये बड़ी कार्रवाई भारत नेपाल की सीमा पर अवस्थित जिले के कुआड़ी थाना क्षेत्र में की गई है. इस बात की जानकारी एसपी अमित रंजन ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी.  

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 120 किलों गांजा जब्त किया है 

एसपी ने बताया कि कुआड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर एसपी ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, कुआड़ी एवं डीआईयू को लेकर एक टीम गठित की गई.टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के विनोद ततमा, छत्तरलाल ततमा, साकीन डाढापीपर, के घर छापेमारी कर 6 बोरा में 79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. उसी घर से पुलिस ने संतोष मंडल, विनोद मंडल, महगु मंडल एवं मिथलेश कुमार राय उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मंडल के निशानदेही पर मक्का के खेत से और 3 बोरा गांजा जब्त किया है. जिसका वजन कुल 41 किलोग्राम था. 

जब्त गांजा की कीमत 48 लाख है 

एसपी ने बताया कि जब्त किए गए गांजा का वजन कुल 120 किलोग्राम है.उन्होंने बताया कि इस मामले में चारों के विरुद्ध कुआड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया. ये गांजा कहां से लाया गया है और इसे कहां भेजा जाना था, पुलिस इसका पता लगा रही है. ताकि इसके सरगना को गिरफ्तार किया जा सके. उन्होंने बताया कि कुआड़ी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई और ये बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. जानकारी अनुसार 120 किलो गांजा की अनुमानित कीमत 48 लाख के करीब है.  

Tags:Big police action against drugsBig police action against drugs biharBig police action against drugs arariabihar opilceararia policeganjapolice action against ganja4 smugglers arrested4 smugglers arrested in bihar4 smugglers arrested in arariabiharbihar newsbihar news todayarariaararia newsararia news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.