✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar बांका के स्कूल में सहायक शिक्षक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने सरकार पर लगाया ये आरोप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:54:16 AM

बाँका: बिहार में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. गर्मी और लू को देखते हुए देखते हुए स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया है. इसी कड़ी में बता दें कि बांका में मंगलवार को बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक मध्य विद्यालय बढ़ौना के सहायक शिक्षक सिलधर यादव साइकिल से विद्यालय पहुंचे. जहां कुछ देर बाद कुर्सी पर बैठकर आराम करने की कोशिश की. इसी दौरान अचानक उनकी सांस तेज चलने लगी. थोड़ी देर बाद  सहायक शिक्षक सिलधर यादव की मौत हो गई.

घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध पंडित के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में मौजूद बच्चों के द्वारा उन्हें पानी भी दिया गया. जिसके बावजूद कुछ देर के बाद शरीर पूरा शांत हो गया. काफी प्रयास के बावजूद वह नहीं उठे. घटना को लेकर जानकारी उनके परिजन को दी गयी. जहां परिजन कुछ देर बाद स्कूल पहुंचे. परिजनों ने जब जांच की तो शिक्षक की मौत हो चुकी थी.
बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा जगत में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई. इस बीच स्कूल में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने सरकार पर लगाया आरोप 

प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार एक सप्ताह से भीषण गर्मी एवं लू के चपेट में आने से इसकी मौत हो गई. हालांकि मौत का सही कारण अबतक नहीं चल पाया है. मृत शिक्षक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजन के द्वारा सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि इतनी कड़ी धूप रहने के बावजूद भी विद्यालय में छुट्टी नहीं दी गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.

Tags:bihar newsbanka newsTeacher died in bankaheat wave in bankateacher died due to heat waveबाँका में शिक्षक की मौत

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.