✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पेट्रोल-डीजल बचत को लेकर बिहार विधानसभा की नई पहल, कर्मचारियों के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 11:34:45 AM

पटना (PATNA):देशभर में बढ़ते पेट्रोल डीजल के कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नए कदम उठा रही हैm प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान के बाद अब बिहार विधानसभा ने भी एक नई पहल शुरू की है.पटना में बिहार विधानसभा कर्मचारियों की सुविधा और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक, सीएनजी और पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई.

पढ़िये क्या है मकसद

इस नई व्यवस्था का मकसद कर्मचारियों को आने-जाने के लिए बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो और ईंधन की बचत हो सके.इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.ऐसे समय में ईंधन की बचत बेहद जरूरी हो गई है उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन और वैकल्पिक ऊर्जा के साधनों का अधिक इस्तेमाल करें, ताकि देश पर ईंधन का बोझ कम हो सके.

नई बस सेवा में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता

नई बस सेवा में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदूषण पर भी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी. वहीं “पिंक सेवा” के जरिए महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है.सरकार का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की खपत घटेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.आने वाले समय में राज्य के अन्य सरकारी विभागों में भी इस तरह की व्यवस्था लागू की जा सकती है.

Tags:BiharPatnaBihar AssemblyElectric Bus ServiceCNG BusPink BusFuel SavingGreen TransportEco FriendlyElectric VehiclePublic TransportNarendra ModiClean EnergyBihar NewsPatna NewsSustainable DevelopmentEVDiesel PetrolBreaking NewsIndia News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.