✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:वक्फ बिल पर अशोक चौधरी का राबड़ी पर पलटवार, कहा बिल पर क्लियर है जेडीयू का स्टैंड, सीएम ने अल्पसंख्यक के लिए बनाई है कई योजना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:58:13 AM

पटना(PATNA):वक्फ बिल को लेकर विपक्ष ओर से किए जा रहे विरोध और सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी पर राबड़ी देवी की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है, उन्होंने ने कहा कि वक्फ बिल को लेकर जेडीयू का स्टैंड क्लियर है. जो लोग बिल का आज विरोध करते हैं, उनके शासनकाल में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट 40 करोड़ रखा था. जिसको नीतीश कुमार जी ने बढ़कर 7 सौ करोड़ किया.

पढ़ें अशोक चौधरी ने क्या कहा

अशोक चौधरी ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने मद्रास बोर्ड के शिक्षकों को 7वें पे ग्रेड स्केल दिया उनसे उनकी मंशा क्या पूछते हैं.हर स्तर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काम किया है आज उनसे सवाल क्यों पूछ रहे हैं, जवाब तो उन्हें देना चाहिए जिन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए कुछ किया ही नहीं है.

सरकार गिराने की कवायद आरजेडी की ओर से की जा रही थी-अशोक चौधरी

वहीं राजद कांग्रेस के बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग राजद के तरफ से शुरू हो गई है जिस पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है.अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार गिराने की चेष्टा राजद के तरफ से की जा रही थी, उस वक्त इनकी क्या मनसा थी उसे पर अभी जांच चल रही है.

Tags:ashok choudhryashok choudhry on Waqf BillWaqf Billjducm nitish kumartrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.