✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: डायन बोलकर बुजुर्ग महिला को खंभे से बांधकर पीटा, इस शर्मानक हरकत का वीडियों वायरल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:34:23 AM

आरा(AARA): बिहार के आरा से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक वृद्ध महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसके साथ पिटाई की गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

खंभे से बांध कर महिला की पिटाई

घटना 25 मई को सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया गांव से सामने आया है. बता दें कि वृद्ध महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर पड़ोस के परिवार वालों ने महिला की खंभे से बांध कर जमकर पिटाई कर दी. यहीं नहीं दोपहर की चिलचिलाती धूप में 2 घंटे से भी अधिक देर तक खंभे से बांधकर महिला को रखा गया. आरोपी परिजनों ने अपने घर के सदस्यों की बीमारी के पीछे विधवा वृद्ध महिला को जिम्मेदार ठहराया है. मामले की जानकारी मिलने पर जब पुलिस की टीम को गांव पहुंची  तो उन्हें देखते ही आरोपियों ने वृद्ध महिला को खंभे से खोल दिया.

कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ कर थाना ले जाने के प्रयास किया जा रहा था. लेकिन आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने मिलकर पुलिस को वापस भेज दिया. जिसके बाद पीड़िता के  परिजनों ने शुक्रवार की शाम थाना पहुंच कर 6 से अधिक लोगों के खिलाफ  लिखित शिकायत दर्ज कराई.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

वहीं, महिला को बिजली के खंभे में बांधे जाने के दौरान किसी ग्रामीण ने घटना की वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था. जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस कार्रवाई में जुटी

इस मामले में थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने बताया कि  घटना के बाद से ही आरोपी परिवार के पुरुष सदस्य अपने घर से फरार हैं. पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

 

Tags:BiharAn old womanwas tied to a poleand thrashed afteraccusing her of being a witch

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.