✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar:मधेपुरा में एडीएम की दादागिरी! गलत शॉट खेलने पर बैंडमिंटन खिलाड़ी को दौड़ाकर पीटा, फिर दे डाली ये धमकी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:53:53 AM

मधेपुरा(MADHEPURA):बिहार के मधेपुरा जिले से एक मामला सामने आया है.जहां के इंडोर स्टेडियम में बैंडमिंटन खेलने के दौरान एडीएम को इतना गुस्सा आया कि आगबबूला होकर खिलाड़ियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे. दरअसल मधेपुरा में एक वरीय अधिकारी यानी जिले के एडीएम शिशिर कुमार के द्वारा खिलाड़ियों से गाली-गलौज और पिटाई करने का मामला सामने आया है.जिनके पीटने से एक खिलाड़ी का सिर फूट गया.जिसको कुछ खिलाड़ियों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया है.

इस वजह से एडीएम को आया गुस्सा

 मामला रविवार देर शाम का है, जहाँ जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह आवास के बगल में अवस्थित बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बने बैंडमिंटन कोर्ट मे कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. इसी दौरान मधेपुरा एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा भी वहाँ कुछ अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे और खिलाड़ियों से उनके साथ बैंडमिंटन खेलने का दवाब बनाया. काफी देर से प्रैक्टिस करने के कारण खिलाड़ी थक चुके थे, लेकिन वहाँ इनलोगों के दवाब दिये जाने के बाद खिलाड़ी मैच खेलने लगे. इसी दौरान एक खिलाड़ी द्वारा गलत शॉट खेल देने से एडीएम शिशिर कुमार गुस्से मे आगबबबूला हो गए और बैंडमिंटन की रैकेट से उस खिलाड़ी को कोर्ट से बाहर तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया.

पीटाई में खिलाड़ी का सिर फूट गया

 वहीं उसे बचाने गए दूसरे लड़के को भी रैकेट से पिटाई कर दी जिससे इस दौरान उस खिलाड़ी का सिर तो फूटा ही, साथ साथ हीं गले और हाथ भी जख्मी हो गया. हालांकि इस दौरान उसकी आँखों में चोट लगते लगते बच गई. एडीएम साहब यहीं नहीं माने, उन्होंने उस खिलाड़ी की बैंडमिंटन रैकेट तक तोड़ डाली और इस कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करने की धमकी भी दे दी. इतना हीं नहीं इस दौरान वहाँ मौजूद अन्य अधिकारीयों ने एडीएम को खिलाड़ियों से इस तरह की दुर्व्यवहार करने से रोकना तो दूर जख्मी खिलाड़ी का इलाज करवाना तक जरूरी नहीं समझा.

पढ़ें मामले पर एडीएम ने क्या सफाई दी है

वहीं एडीएम साहब निकल गए, लेकिन शायद उन्हें यह पता नहीं चल पाया कि उनके इस कारनामे का पूरा वीडियो वहाँ रखे एक मोबाइल फोन में कैद हो गया है. फिल्हाल पीड़ित खिलाड़ी अधिकारियों के इस कृत्य से काफी डरे और सहमे हुए हैं. जिला अधिकारी तरणजोत सिंह से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. वहीं इस मामले में एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा ने कैमरे पर कुछ भी बताने से परहेज करते हुए बताया कि खेल के दौरान खिलाड़ियों ने कुछ कमेंट पास किया था. इसी दौरान हल्की-फुल्की दौड़ भाग हुई, जिसमें रैकेट टूट गया था. उन्होंने इस मामले को अपने सिरे से ख़ारिज कर कहा कि यह आरोप सरासर बेबुनियाद और निराधार है.

Tags:medhepura admbadminton playeviral video of bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaymadhepuramadhepura newsmadhepura news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.