✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार:बेरहम महिला ने 3 साल के मासूम की गला दबाकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने पीट-पीटकर ली आरोपी की जान  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:36:14 AM

रोहतास(ROHTAS):बिहार के रोहतास जिला से एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी में 3 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. शिवम की हत्या पड़ोस में रहनेवाली एक महिला ने ही किया है.वहीं जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई, तो आक्रोशित लोगों ने पड़ोस में रहनेवाली  हत्यारी महिला की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी है. वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव है.घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

महिला ने हत्या के बाद शव को बोरा में बंद कर घर में रख दिया

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अगरेर थाना क्षेत्र के अकाशी में जगु सिंह का तीन साल का पुत्र शिवम दरवाजे पर खेल रहा था, तभी पड़ोसी दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी मासूम शिवम को अपने घर ले गई, और गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरा में बंद कर घर में रख दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने आसपास के घरों में खोजबीन  किया, लेकिन दशरथ सिंह के घर के लोगों ने अपने दरवाजे को बंद कर ग्रामीणों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी.

लोगों ने कथित डायन महिला चिंता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी

वहीं इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया, जिसके बाद आक्रोशित ने आरोपी के घर का दरवाजा तोड़ दिया और घुस गये. इसी बीच महिला ने मासूम शिवम के शव को बोरे में बंद कर छत से फेंक दिया.जिसके बाद लोगों ने आरोपी महिला के घर को आग के हवाले कर दिया, कथित डायन महिला चिंता देवी को पीट-पीटकर हत्या कर दी.घटना के बाद काफी देर तक बवाल मचा रहा. इस दौरान मृतक महिला के घरवाले गांव को छोड़कर रात को ही फरार हो गये.वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Tags:Murder of three year old innocentMurder of three year old innocent biharMurder in biharmurder in rohtascrimecrime in biharcrime in rohtasangry people beat the accused to deathPeople killed the accusedPeople killed the accused in biharbiharbihar newsbihar news todayrohtasrohtas newsrohtas news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.