✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली समेत दो आरोपी हुए गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:16:36 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नक्सली घटनाओं में शामिल रहे फरार हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. वहीं एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए हैं. जिनकी गिरफ्तारी दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गई है.

13 वर्षों से था फरार

बता दें कि नक्सली की पहचान प्रद्युमु प्रसाद के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसाल गिरफ्तार नक्सली प्रद्युमन प्रसाद पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था. प्रद्युमन के राजेपुर बाजार में देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में चार थाना की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. हालांकि,उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.

नक्सली समेत दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से फरार नक्सली प्रद्युमन प्रसाद उर्फ धुमन को आज गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ  राजेपुर थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के कांड संख्या 144/2010 दर्ज हुआ है. नक्सली प्रद्युमन उर्फ धुमन के खिलाफ सिवाईपट्टी में हत्या का एक अन्य मुकदमा दर्ज है. जिसके कारण वह  वर्ष 1995 में यह जेल भी गया था. यह राजेपुर के नारायणपुर का रहने वाला है.

बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में थे दोनों अपराधी

वहीं दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदर एएसपी को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दो अपराधियों के आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद ही एएसपी ने मुफ्फसिल थाना के सहयोग से दोनों अपराधियों को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले है. जिसमें एक टिकुलिया गांव का रहने वाला मिट्ठू और दुसरा बखरिया का रहने वाला विरेन्द्र राम शामिल है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है. 

Tags:Big success for Motihari policeabsconding for 13 yearstwo accused includinghardcore Naxalite arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.