✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बड़ी खबर:नीतीश कुमार कल दे सकते हैं इस्तीफ़ा, अपने सभी विधायकों के साथ आज कर सकते है बड़ी बैठक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:48:43 PM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राज्य की राजनीति में कल बड़ी खबर देखने को मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 17 नवंबर को अपना इस्तीफ़ा राजभवन जाकर बिहार के राज्यपाल को सौंप सकते है.हालाँकि इस निर्णय से पहले आज पटना में महत्वपूर्ण बैठकों का दौर जारी रहेगा. मुख्यमंत्री ने अपने सभी विधायकों को पटना में उपस्थित होने के लिए कहा है, जहाँ राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय को औपचारिक रूप दिया जाएगा.

बैठक के बाद होगा अंतिम फैसला

सोशल और राजनीतिक हलचलों के बीच माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद को लेकर अब एक बड़ा कदम उठाने वाले है.सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में विधायकों से विचार-विमर्श किया जाएगा और उसके बाद ही कल इस्तीफ़ा राजभवन में दिया जाएगा.

चुनाव परिणामों के बाद बदलते समीकरण

बिहार में हाल ही समाप्त हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भारी जीत हासिल की है. इस जीत के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नज़र आ रहे है.पार्टी के भीतर भी कई रणनीतिक बदलावों पर चर्चा चल रही है, जिनमें नेतृत्व परिवर्तन भी शामिल माना जा रहा है.

राजनीतिक हलचल तेज

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफ़े की चर्चाओं के बीच पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.आज की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हुई है.अगर नीतीश कुमार इस्तीफ़ा देते हैं, तो बिहार में सत्ता परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो सकता है.

Tags:bihar politicsbihar politics livebihar politics updateclean politics biharbihar politics yadav familybreaking bihar politics todaybihar political shiftpolitical battle biharpoliticsbihar political instability explainedindia politicsbihar exit pollindian politicsbihar poll resultsjungle raj politicsbiharbihar liveritesh pandey bihar pollsgk of indian politicsrepublic tv biharbihar election livebihar electionlive news biharbihar news livebihar assembly pollsbihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.