✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के लिए बड़ी खबर, बिहार के पर्यटक स्थलों को दिखाने के लिए सरकार देगी इनाम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:28:33 AM

पटना(PATNA): अगर आप भी सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि, अब आपके पास बिहार सरकार से इनाम पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए बस बिहार के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को बिहार के पर्यटक स्थलों को प्रोमोट और उनकी ब्रांडिंग करनी होगी. वहीं, बेहतर तरीके से ब्रांडिंग करने वाले इनफ्लुएंसर को पर्यटन विभाग अवार्ड देगी. जिसमें प्रथम पुरस्कार जीतने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को 50 हजार रुपये सरकार देगी. इस बात की जानकारी बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी है.

बिहार पर्यटन ब्रांडिंग और मार्केटिंग नीति की शुरुआत

बता दें कि, 18 सितंबर को बिहार पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने चार योजनाओं का उद्घाटन किया था. ऐसे में बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री ने ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ नाम से बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति का शुभारंभ किया. इस बारे में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को बिहार के पर्यटक स्थलों का वीडियो बना कर बिहार की विशिष्टताओं को दिखाना होगा. ऐसे में जो इनफ्लुएंसर बेहतरीन वीडियो बनाएंगे उन्हें इनाम दिया जाएगा. अगले महीने अक्टूबर की दो तारीख से ये प्रतियोगिता शुरू हो जाएंगे. इनफ्लुएंसर्स बिहार के पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in पर जाकर कर इस प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार सरकारबिहार पर्यटन मंत्रीसोशल मीडिया इनफ्लुएंसरबिहार पर्यटक स्थलइनामबिहार पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रामेरा प्रखंडमेरा गौरवबिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीतिBiharBihar NewsBihar GovernmentBihar Tourism MinisterSocial Media InfluencerBihar Tourist PlacesRewardBihar Tourism Minister Nitish MishraMy BlockMy PrideBihar Tourism Branding and Marketing Policy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.